अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Apr-2022 05:16 PM
KAIMUR : कैमूर में रिश्वत को लेकर आवास सहायक और वार्ड सदस्य के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना चैनपुर प्रखंड कार्यालय की है। थोड़ी देर के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में चैनपुर प्रखंड के आवास सहायक आशुतोष चतुर्वेदी और नंद गांव के वार्ड सदस्य रामा शंकर पासवान घूस को लेकर मारपीट करते दिख रहे हैं। वार्ड सदस्य ने आवास सहायक पर रिश्वत मांगने और योजना का लाभ गलत लोगों को देने का आरोप लगाया है। वहीं पूरे मामले को लेकर आवास सहायक ने चैनपुर बीडीओ से शिकायत की है। मामले की जांच के लिए डीडीसी ने टीम का गठन किया है।
वार्ड सदस्य की मानें तो आवास सहायक द्वारा वैसे लोगों को योजना का लाभ दिया है जिनके पक्के मकान हैं।कुछ वैसे लोग भी हैं जिनके पास अपनी जमीन है। वार्ड सदस्य ने आरोप लगाया है कि आवास सहायक द्वारा सही लाभुकों के बदले पैसे लेकर दूसरे लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जब वार्ड सदस्य ने आवास सहायक से लाभुकों का लिस्ट मांगा तो उसने लिस्ट दिखाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।