BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
28-May-2024 04:07 PM
By First Bihar
MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। युवक की हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने अपने पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, हरसिद्धि के उज्जैन लोहियार में पेशे से चालक संजीत कुमार एक बारात में अपनी बोलेरो कार लेकर गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। संजीत कुमार का शव हरसिद्धि के धनौती नदी के किनारे सुनसान इलाके से बरामद किया गया था। अपराधियों ने संजीत कुमार की हत्या गला दबाकर और बाद में धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ को काट कर शव को नदी किनारे फेंक दिया था।
पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पूरे मामले की जांच की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संजीत कुमार का उज्जैन लोहियार की रहने वाली निशा देवी के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक निशा के पति को लगी तो उसने अपने भांजे के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि निशा देवी का अवैध संबंध अपने ही पति के भांजे अभिषेक कुमार के साथ भी था। इसकी जानकारी निशा के पति शिव पूजन कुमार को नहीं थी। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और निशा के दुपट्टे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।