Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
13-Jan-2023 12:22 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे अधिक चर्चा सरकार के शिक्षा मंत्री के तरफ से हिंदू धर्मग्रंथ रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान को लेकर हो रही है। जहां विपक्षी दलों द्वारा उनसे माफ़ी की मांग उठाई जा रही है। तो वहीं सत्ता पक्ष के नेतायों द्वारा इसे उनका निजी बयान बताया जा रहा है। साथ ही इसको विरोधी दल का फायदा होने वाला बयान बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पिछले दिनों राजद नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री के तरफ से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि. मुझे यह लगता है कि उनका बयान जल्दीबाजी में दिया गया बयान है। यह एक सोचा- समझ कर दिया गया बयान नहीं है। मानस सनातनों का धर्मग्रंथ है और इसके ऊपर बहुत से लोगों का विश्वाश है। आज भी हिन्दू परिवार में इसका हररोज पूजा पाठ होता है। वैसे चीजों के उपाय इस तरह का बयान देना कहीं से भी उचित नहीं हो सकता है। उन्होंने जिस पंक्ति को लेकर सवाल उठाया है वह दूसरे चीजों को लेकर कहा गया है। इसलिए पहले उनको चीजों को समझना चाहिए। उनके इस बयान से असमंजस बढ़ेगा।
इसके आगे उन्होंने कहा कि आप इसी बात को कह गए और अब यह देशव्यापी मुद्दा बन गया है तो उन्हें चीजों को समझ कर वापस से माफी मांगना चाहिए। उनका बिल्कुल भी सोच समझ कर दिया गया बयान नहीं हो सकता है एक काबिल व्यक्ति है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के तरफ से दिया गया बयान उनका निजी बयान है उससे हमारी पार्टी या महागठबंधन तालुकात नहीं रखती है। लेकिन, इसके बावजूद उनको इस तरह के बयान से बचना चाहिए और खुद का बयान वापस ले लेना चाहिए।
इधर, दूसरी तरफ अपने इस बयान को लेकर शिक्षा मंत्री कायम हैं, उनका कहना है कि उन्होंने कहीं भी कुछ भी गलत नहीं बोला है। माता शबरी के जूठे बेर खाने वाले राम अचानक रामचरितमानस में आते ही इतने जातिवादी कैसे हो जाते हैं? मैं उस रामचरितमानस का विरोध करता हूँ जो हमें यह कहता है की जाति विशेष को छोड़ कर बाक़ी सभी नीच हैं! जो हमें शूद्र और नारियों को ढोलक के समान पिट पिट कर साधने की शिक्षा देता है! जो हमें गुणविहीन विप्र की पूजा करने एवं गुणवान दलित, शूद्र को नीच समझ दुत्कारने की शिक्षा देता है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, यदि इसको लेकर मुझे अपना मंत्री पद से हाथ धोना पड़े तो भी मुझे परवाह नहीं है।