PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
05-Jan-2024 06:44 AM
By First Bihar
PATNA : साल 2024 में घनघोर कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड के बाद अब बारी है साल की पहली बारिश की। गुरुवार यानी आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। सुबह में ही बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के अनुसार आज सुबह में राज्य के उत्तर-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में बहुत धना कुहासा एवं दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों में घना कुहासा जबकि राज्य के शेष भाग के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ रहेगा।इसके साथ ही उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के एक या दो स्थानों में वर्षा की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह से ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में घना कोहरा छाया हुआ है।
उधर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में घना कोहरा छाया हुआ है. इसके अलावा राज्य के के शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है।