अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Aug-2021 03:18 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का नारा लगाने का विरोध करने और झंडोतोलन कार्यक्रम में पहुंचे गेस्ट को धक्के मारकर थाना से बाहर निकालने वाले दारोगा को कैमूर के पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. डीएसपी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी दारोगा के खिलाफ एसपी ने यह एक्शन लिया है.
पूरा वाकया कैमूर के रामगढ़ थाना का है. इस थाने में तैनात दारोगा विजय कुमार सिंह को कैमूर एसपी ने दुर्व्यवहार मामले में निलंबित कर दिया है. आरोप है कि दारोगा विजय कुमार सिंह ने 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का नारा लगाने लगाने से मना किया था. इतना ही नहीं आरोपी दारोगा ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का जयघोष करने वाले गेस्ट मोहम्मद समी अख्तर को धक्के मारकर थाना परिसर से बाहर निकाल दिया था.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना की शिकायत के बाद एसपी से कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. जिसके बाद मोहनिया डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसपी ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया 15 अगस्त के दिन मोहम्मद समी अख्तर से रामगढ़ थाने में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह उर्फ़ वीके सिंह ने दुर्व्यवहार किया गया था. इस मामले में कैमूर एसपी ने जांच का आदेश दिया था. जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि पीड़ित व्यक्ति हाजी समी अख्तर ने बताया नारा लगाने के बाद दारोगा ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए थाना से बाहर निकाल दिया.

चर्चा है कि रामगढ़ थाना के प्रभारी की आंखों के सामने यह घटना हुई थी. अभी भी स्थानीय लोग एसपी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. वे आरोपी दारोगा को नौकरी से निकालने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा हो, तब भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को इस तरीके से अपमानित करना सरासर गलत है और बिहार सरकार को ऐसे अधिकारी के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए.