अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Jun-2021 09:09 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : इस वक्त कैमूर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. सड़क दुर्घटना में एक ही गाँव के दो युवकों की मौत हो गई है. घटना के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना कैमूर जिले के मामला बेलांव थाना क्षेत्र की है, जहां पैट्रोल पम्प के पास हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि बेलांव थाना क्षेत्र के इटवां गाँव निवासी बाढ़ू राम के पुत्र भगवान राम और उसी गाँव के दीनानाथ तिवारी के पुत्र उमेश तिवारी दोनों एक ही बाइक से बेलांव से बाजार करके अपने घर इटवां जा रहे थे. बेलांव पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद जैसे ही सड़क पर निकले की तेज रफ्तार फोर व्हीलर वैन ने दोनों को रौंद दिया.
जिसके बाद आस पास की भीड़ इक्कठा हो गई और वैन चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया और दोनों घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने इलाज इलाज करते हुए उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.
हॉस्पिटल पहुँचते ही दोनों युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और गाँव में हाहाकार मच गया और गाँव में मातम छा गया. बनारस से दोनों के शव को लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, वहीं सूचना पर पहुँची बेलांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है.