अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jun-2021 09:10 PM
By Ranjan Singh
KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना मोहनिया थाना क्षेत्र की है. यहां एनएच 2 स्थित समेकित चेक पोस्ट पर दुर्गावती से मोहनिया की तरफ आ रहे बाइक सवार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित पटना मोड़ के समीप पुसौली से यूपी के मुगलसराय के तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे महिला सहित तीन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू हो सका।