मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
19-Feb-2022 09:42 PM
By RANJAN
DESK: बिहार के कैमूर जिले में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। थाने के बैरक में फंदे से लटक कर महिला ने जान दे दी। इस घटना से चैनपुर थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। महिला सिपाही ने अपने बैरक में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका एक साल से यहां कार्यरत थी।
मृतका की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुअत गांव के राम इकबाल राम की पुत्री संगीता कुमारी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भभुआ डीएसपी और कैमूर एसपी पहुंचे जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरु की गयी। वही इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गयी। परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गयी। लेकिन अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा है।
कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने बैरक में फंदे से लटककर जान दे दी है। उसका कमरा अंदर से बंद मिला है। कमरा तोड़कर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना के बाद मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है लेकिन अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों को पता लगाने में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।