अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Nov-2022 01:35 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव की है। सोमवार की सुबह घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया, जिसके कारण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में एक छोटी बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस में अचानक सिलेंडर से रिसाव होने लगा जिससे घर में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग और एक बचाने वाला शख्स बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में बजरंगी गोसाई की 6 माह की बेटी परी गोसाई, बजरंगी गोसाई की 24 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी और घीनहू गोसाई की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी शामिल है। वहीं इन तीनों लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पहुंचे पड़ोसी कामेश्वरा साह का 40 वर्षीय बेटा आलोक साह भी झुलस गया है।
अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जानने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक 4 लोगों में से दो लोग अधिक झुलस गए हैं। सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।