RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
19-Mar-2023 04:21 PM
By First Bihar
DESK: साउथ अमेरिकी कंट्री इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके ने भारी तबाही मचायी है। भूकम्प के कारण 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि करीब 400 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अभी की कई लोग मलबे में तबे हैं जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है। भूकम्प की तीव्रता 6.8 थी जिसका सबसे ज्यादा असर गुयास में देखने को मिला है। पड़ोसी देश पेरु में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये।
भूकम्प का केंद्र ग्वायाक्विल शहर था जो गुयास से 80 किलोमीटर दूर है। भूकम्प इतनी तेज थी कि कई आलीशान इमारत जमींदोज हो गये। इस दौरान भारी तबाही हुई है। घटना में 16 लोगों की मौत हो गयी है मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वही 400 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस की टीम लोगों को मलबे से निकालने में जुटी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लोग दौड़ते भागते और जान बचाते दिख रहे है। मॉल में समान बिखड़ा पड़ा है। गुयास के एक शॉपिग मॉल में भूकम्प के झटके से शेल्फ में रखा सामान जमीन कर गिर पड़ा। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गये और अपनी जान बचाए। बता दें कि इससे पहले 6 फरवरी को तुर्किये-सीरिया में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे जिसमें दोनों देशों में भारी तबाही हुई थी। तुर्किये में 44 हजार 374 लोगों की मौत भूकम्प के कारण हो गयी थी तो वही सीरिया में पांच हजार 951 लोगों की जान गई थी।