Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-May-2024 02:17 PM
By First Bihar
DESK: भीषण गर्मी के बीच एक राहत वाली खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल में मानसून की एंट्री होने जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।
दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने पिछले दिनों भविष्यवाणी की थी कि मानसून अंडमान निकोबार तक पहुंच चुका है और 31 मई या 1 जून को मानसून केरल में दाखिल हो जाएगा। अब आईएमडी ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल में मानसून की एंट्री होने जा रही है।
आईएमडी ने संभावना जताई है कि मानसून जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उस हिसाब से अगले 5 दिनों में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में इस दौरान मानसून के आने की उम्मीद है।
बात करें बिहार की तो सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इसके अलावा 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में दाखिल होगा। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 जून से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून तक और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।