दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Sep-2021 01:22 PM
DESK : केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रदर्शन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद इसे लेकर ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी.
आपको बता दें कि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसानों को इस भारत बंद में विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है. बता दें कि कांग्रेस, RJD, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है. अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) से भी भारत बंद को समर्थन मिला है. वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं.
भारत बंद की वजह से कई नेशनल और स्टेट हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं. कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं. ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित है. दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं. प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है.