बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
13-Jan-2021 06:22 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई है. दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है. पुलिस दोनों की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है.
घटना बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाना इलाके की है, जहां रशीदपुर गांव में एक भैंसूर ने अपने ही भावज को किसी बात पर धारदार हथियार से काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उसने भी खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
मृतक महिला की पहचान विमला देवी के रूप में की गई है. वहीं मृत व्यक्ति की पहचान राम सुगारथ पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि राम सुगारथ पासवान और विमला देवी के साथ वर्षों से अवैध संबंध था. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. लेकिन रामसुगारथ साथ अवैध संबंध बना हुआ था. किसी बात को लेकर भैंसूर के साथ महिला का विवाद हुआ. इसी से नाराज भैंसूर ने अपने भावज को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. फिर बाद में खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी.
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. चर्चा के अनुसार मृतका का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह घर से बाहर रहता था।. फिलहाल थाने के पुलिस ने दोनों शवों कोपोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.