ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / आनंद किशोर को हाईकोर्ट का आदेश दिखाना वकील को पड़ा महंगा, आयुक्त ने...

आनंद किशोर को हाईकोर्ट का आदेश दिखाना वकील को पड़ा महंगा, आयुक्त ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, महाधिवक्ता की बात भी नहीं सुन रही पुलिस

18-Aug-2019 09:07 PM

By 9

PATNA:  अतिक्रमण को लेकर पटना हाईकोर्ट का आदेश आनंद किशोर को दिखाना वकील को महंगा पड़ गया. इस आदेश को देख आयुक्त आनंद किशोर गुस्से में आ गए और उन्होंने वकील की ही गिरफ्तारी के आदेश दे दिए. दरअसल पटना हाईकोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाले वकील सुमित शेखर पांडेय अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान  हाईकोर्ट का एक आदेश राजधानी के प्रमंडलीय आयुक्त को दिखाने गए थे. आयुक्त के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया और सचिवालय थाने में लाकर बिठा दिया. सचिवालय थाने में पिछले कई घंटों से बैठे वकील सुमित पांडेय की पुलिस कोई फरियाद नहीं सुन रही और वरीय अधिकारी का आदेश बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है. वहीं जिलाधिकारी कुमार रवि ने भी इसे वरीय अधिकारी का निर्देश कह अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. वहीं वकील को थाने में रखने की जानकारी सरकार के महाधिवक्ता को भी दी गई लेकिन उनके अधिकारियों से बात करने के बाद भी वकील को अबतक थाने से नहीं छोड़ा गया है. उधऱ इस मामले में पुलिस अधिकारी भी खुद को असहाय बता रहे हैं और वकील को थाने में बिठाने की बात पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं वकील के साथ पुलिस के इस बर्ताव को लेकर वकील समुदाय में भी गुस्सा है.