BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
17-Aug-2024 07:47 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन जो भी हो जमुई मलयपुर में स्थित मनोकामना शिव मंदिर में नंदी जी के दूध पीने की अफवाह उड़ी तो लोगों की भीड़ दूध पिलाने के लिए मंदिर में उमड़ पड़ी। यहां लोगों में आस्था का अटूट विश्वास देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचा तो उसने शिवलिंग पर पूजा अर्चना करने के बाद नंदी बाबा को चम्मच से पानी पिलाने लगे। देखते ही देखते चम्मच से पानी गायब हो गया। श्रद्धालु ने फिर से चम्मच में दूध लेकर भोग लगाया तो वह भी गायब हो गया। नंदी के दूध और पानी पीने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
आसपास के अलावे दूसरे गांवों के लोग भी मंदिर में भगवान नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। लोगों का कहना है कि सावन महीने में शिव की सवारी नंदी के दूध पीना किसी सपना से कम नहीं है। कई वर्षों से शिव की पूजा अर्चना करने का फल मिला है। हालांकि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी चर्चा में रही हैं। मूर्ति के दूध पीना का न तो कोई वैज्ञानिक आधार है और न कोई प्रमाणिकता। यह केवल लोगों का वहम और अंधविश्वास है।





