अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jul-2022 08:54 PM
MUZAFFARPUR: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। न्यूड फोटोशूट मामले में उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू नैयर ने गुरुवार को परिवाद दायर किया है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
देश में रणवीर सिंह की शर्टलेस फोटो पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद IPC की धारा 292 , 293, 509 आईटी एक्ट अधिनियम 67a के तहत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह नन-बेलेबल धाराएं हैं। जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
रणवीर सिंह पर यह आरोप लगाया गया कि कई टीवी चैनलों पर प्रसारित समाचार में यह देखने को मिला है कि रणवीर सिंह ने अपने एक इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस अश्लील तस्वीरें पोस्ट की है। एक मैगजीन के लिए बड़ी रकम कमाने और समाज के युवाओं को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करने के इरादे से ऐसा किया गया था।
इस अश्लील तस्वीर से महिलाएं भी शर्मिंदगी महसूस कर रही है। इन तस्वीरों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। रणवीर सिंह ने अपने इस रवैय्ये से देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। रणवीर सिंह की यह हरकत युवा पीढ़ी के लिए खतरा है क्यों की युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।