अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Sep-2022 02:41 PM
BEGUSARAI : फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। दोनों मां-बेटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। मामला एकता कपूर की ओर से बनाई गई वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने का है। इसी मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
मामला 6 जून 2020 का ही है, जब पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि triple x वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर जो सीन दर्शाये गए थे, वो आपत्तिजनक है। सीरीज में सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। यही से पूरे मामले की शुरुआत हुई।
पूर्व सैनिकों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक परिवाद पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को सम्मन जारी किया गया था कि वे पेश होकर जवाब दें। लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद अब एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।