अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2022 01:40 PM
PATNA: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को वैशाली पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। वैशाली की लालगंज थाना पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर फरारी का नोटिस चस्पा किया है। पूरा मामला साल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर हुई डांस पार्टी से जुड़ा है। इस डांस पार्टी में सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अक्षरा सिंह को भी अभियुक्त बनाया था। वैशाली के लालगंज थाने में केस दर्ज होने के बाद से अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही थीं।
मामले में फरार चल रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ दो महीने पहले कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बावजूद इसके अक्षरा सिंह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने अक्षरा सिंह को भगोड़ा घोषित करते हुए उनके पटना स्थित घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य अभियुक्त कोर्ट से पहले ही बेल ले चुके हैं। अब अक्षरा सिंह अगर कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं तो उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि अगर अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं तो पुलिस की टीम मुंबई जाएगी।
दरअसल, अप्रैल 2021 में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार का आयोजन उनके पैतृक गांव वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक में हुआ था। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थीं। इसी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने मंच से अपनी कारबाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था।
कोराना को देखते हुए उस वक्त सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा रखा था। जिसमें कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई थीं। वायरल हुए वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आए थे। सदर एसडीपीओ ने मामले की जांच की थी। जिसके बाद पुलिस लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नु शुक्ला, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया था।इस मामले में अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही हैं। लालगंज पुलिस ने उनके पटना स्थिति आवास पर शुक्रवार को भगोड़ा घोषित करते हुए नोटिस चस्पा किया है।