ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / कनाडा में हादसे का शिकार हुआ विमान, दो भारतीय पायलटों समेत 3 की...

कनाडा में हादसे का शिकार हुआ विमान, दो भारतीय पायलटों समेत 3 की मौत

07-Oct-2023 11:30 AM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर कनाडा से आ रही है, जहां एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में दो ट्रेनी पायलट समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। दोनों ट्रेनी पायलट भारत के रहने वाले थे। कनाडा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।


दोनों भारतीय ट्रेनी पायलटों की पहचान अभय गडरू और यश विजय रामुगड़ेके रूप में हुई है, जो मुंबई के रहने वाले थे। इन दोनों के अलावा विमान पर सवार एक अन्य शख्स की भी हादसे में मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक में एक मोटल के पीछे पेड़ों से टकरा गया। इस दुर्घटना के बाद विमान में सवार दो भारतीय पायलटों समेत अन्य पायलट की भी मौत हो गई।