ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / यूपी में एग्जाम और बिहार का सॉल्वर, एसएससी की परीक्षा में बैठा था

यूपी में एग्जाम और बिहार का सॉल्वर, एसएससी की परीक्षा में बैठा था

14-Nov-2021 06:57 AM

PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जामिनेशन नीट की परीक्षा में बिहार के सॉल्वर के बैठने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक बार फिर यूपी में आयोजित परीक्षा के दौरान बिहार का सॉल्वड पकड़ा गया है। मामला एसएससी की परीक्षा से जुड़ा हुआ है। प्रयागराज में एसएससी के स्टेनोग्राफर की परीक्षा आयोजित हो रही थी और इसी दौरान बिहार के एक सॉल्वर को पुलिस ने पकड़ा है। 


स्टेनोग्राफर की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे बिहार के सॉल्वर हसन यादव को गिरफ्तार किया गया है। धूमनगंज पुलिस ने हसन को अरेस्ट किया है। हसन सोरांव के रहने वाले एक युवक की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा देने पहुंचे हसन को देखकर शक हुआ और उसके बाद परीक्षा केंद्र के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हसन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई।


सोरांव के एक युवक की जगह परीक्षा में बैठने के लिए हसन ने 4 लाख में सौदा किया था। वह सवा लाख रुपए एडवांस भी ले चुका था। पुलिस ने उसे मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया है। जिस छात्र की जगह हसन परीक्षा देने पहुंचा था उसका नाम मोहम्मद निजाम बताया जा रहा है। अब पुलिस इस संभावना को तलाश रही है कि सॉल्वर कनेक्शन किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है।