अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2020 08:35 AM
NAWADA: शादी का झांसा देकर यौन शोषण जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती है. नवादा से भी ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका को प्यार के जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ यौन शोषण किया. हद तो तब हो गई जब शादी की बात कहने पर लड़के ने लड़की के परिवारवालों से 10 लाख रुपये की मांग कर डाली.
घटना नवादा जिले के रजौली प्रखण्ड की है. बताया जा रहा है कि राजौली प्रखण्ड के परांचक गांव के रहने वाले एक युवक ने पहले एक लड़की को प्रेम के जाल में फंसाया फिर उसके साथ शादी करने का झूठा वादा किया. आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की के साथ 2 साल तक यौन शोषण किया. हद तो तब हो गई जब लड़की के परिजनों ने लड़के से जब शादी की बात की तब उसने शादी करने के एवज में दहेज मांगी.
बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की के पिता से 10 लाख रुपये की दहेज की मांग की है. लड़की के पिता गरीब मजदूर हैं, और वो इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं. आरोप है कि दहेज देने से इनकार करने पर लड़का और उसके परिवारवाले लड़की के पूरे परिवार को धमकी दे रहे हैं. इस मामले में महिला थाने में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.