ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / अभी-अभी : राजद विधायक अरुण यादव के घर छापेमारी, FSL की टीम भी...

अभी-अभी : राजद विधायक अरुण यादव के घर छापेमारी, FSL की टीम भी मौके पर, देखें वीडियो

12-Sep-2019 01:47 PM

By 7

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां राजद विधायक अरुण यादव के घर पुलिस की छापेमारी चल रही है. विधायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर पुलिस ने FSL की टीम के साथ छापेमारी की है. https://www.youtube.com/watch?v=KvR4Rikz5lU हालांकि विधायक इस वक्त अपने घर पर मौजूद नहीं हैं. बता दें कि भोजपुर पुलिस की टीम विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंची है. सेक्स रैकेट के मामले में एमएलए के ऊपर पुलिस ने शिकंजा कसा है. महिला आयोग की सक्रियता से पीड़िता को मिली हिम्मत इस मामले में महिला आयोग की सक्रियता से पीड़िता को हिम्मत मिली. महिला आयोग ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को पीड़िता की देखभाल के लिए लगाया. महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ही पीड़ित लड़की अपने संरक्षण में रखा. उनकी देखभाल में ही लड़की कोर्ट गयी, जहां दुबारा उसका बयान दर्ज कराया गया. पीड़िता ने कोर्ट में फिर से अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनायी. पीड़ित लड़की के कोर्ट में दुबारा बयान के बाद पुलिस के पास कोई रास्ता नहीं बच गया था. लिहाजा विधायक अरूण यादव को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से वारंट लेने की कवायद की जा रही थी. पटना हाईकोर्ट के वकील देव कुमार पांडेय कहते हैं “पॉक्सो के ऐसे जघन्य मामले में पुलिस के पास अगर साक्ष्य हैं तो कोर्ट से वारंट लेने की कोई जरूरत नहीं है. आखिरकार इसी पुलिस ने इस कांड के दूसरे आरोपियों को बिना वारंट के ही गिरफ्तार किया है. फिर विधायक के लिए खास इंतजाम क्यों?”