अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Nov-2021 05:39 PM
MOTIHARI : मोतिहारी से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की दिल्ली चली गई। बाद में लड़की के पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताते हुए लड़के के ऊपर केस दर्ज करा दिया। इस घटना के लगभग एक महीने बाद लड़का और लड़की दोनों वापस लौटे और सीधे कोटवा थाने पहुंच गए। इन दोनों ने पुलिस के सामने अपनी प्रेम कहानी बताई लेकिन में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में लड़की की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
लड़की नवादा गांव की रहने वाली बताई जा रही है जबकि लड़का मच्छरगावां का रहने वाला है। मच्छरगावां के रहने वाले सोनू कुमार के ऊपर नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद से जब दोनों थाने पहुंचे तो पुलिस ने लड़की के पिता को फोन कर थाना बुलाया। पिता के आने के बाद लड़की की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके पिता के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान ही लड़की की मौत हो गई।
अपहरण का केस दर्ज होने के कारण एक तरफ प्रेमी जहां पुलिस के हिरासत में है तो वहीं दूसरी तरफ कोटवा थानाध्यक्ष नितिन कुमार का कहना है कि लड़की की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।