अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jan-2020 08:13 AM
PATNA: राजधानी पटना में 8 जनवरी को बीबीए की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. संदीप मुखिया और विनायक सिंह का साथ देने वाले रॉकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फुलवारीशरीफ पुलिस ने रॉकी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है.
पुलिस की पूछताछ में रॉकी यादव ने बताया है कि पार्किंग ठेकेदारी के दौरान संदीप के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. रॉकी ने बताया कि छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसने आरोपियों को भागने में मदद की थी. गैंगरेप केस के आरोपी संदीप मुखिया और विनायक सिंह को रॉकी ने शास्त्रीनगर के एक घर में एक रात तक छिपाकर भी रखा था.
गैंगरेप केस में पुलिस ने जब विनायक सिंह और संदीप मुखिया को गिरफ्तार किया था तब रॉकी यादव ने पटना पुलिस को गंदी-गंदी गालियां दी थी. रॉकी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रॉकी ने पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी थी. इतना ही नहीं नशे में धुत्त रॉकी ने पुलिस को चैलेंज करके कहा था कि वो पुनाईचक में है, आकर गिरफ्तार कर लो.