अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2021 06:52 AM
MUZAFFARPUR : खबर बिहार के बहुचर्चित राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़ी हुई। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़े गवाहों की पेशी मुजफ्फरपुर स्थित विशेष अदालत ने नहीं हो पाने के कारण कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में लंबे समय से गवाह को हाजिर नहीं करने पर मंगलवार को प्रभारी विशेष कोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को नोटिस भेजने का आदेश दिया है। इसके आदेश के बाद सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक को अगली तारीख पर विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर गवाह नहीं हाजिर करने के संबंध में जवाब देना होगा। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को करेगा।
नोटिस का आदेश विशेष कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता शरद कुमार सिन्हा की ओर से 21 सितंबर को आरोपितों को बेल देने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है। अर्जी में अधिवक्ता ने लंबे समय से गवाह को हाजिर नहीं किए जाने पर सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोपितों को बेल देने की मांग की थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जेल में बंद मो. अजरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां के अलावा मुजफ्फरपुर जेल में बंद पांच अन्य आरोपितों की पेशी विशेष कोर्ट के समक्ष हुई।
आपको बता दें कि 13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में आशा रंजन में सीबीआई जांच की मांग की और फिर राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला। सीबीआई ने पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट की थी। गंभीर बिमारी से दिल्ली की तिहाड़ जेल में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी।