ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / मारा गया पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ, पाकिस्तान में गोलियों से भूनकर...

मारा गया पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ, पाकिस्तान में गोलियों से भूनकर हत्या

11-Oct-2023 12:24 PM

By First Bihar

DESK: खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ के मारा गया है। भारत के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामित आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, सियालकोट में अज्ञात बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया।


दरअसल, साल 2016 में पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेवारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ली थी। पठानकोट हमले की जांच कर रही एनआईए को इस बात की जानकारी मिली थी कि इस हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ ही था। लतीफ को जैश के लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर जाना जाता है, जिसने जैश के चार आतंकियों को पठानकोट भेजा था।


बता दें कि साल 1993 में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में शाहिद लतीफ को भारत में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय जेल में करीब 11 सालों तक वह बंद रहा था। सजा खत्म होने के बाद उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था। इसके बाद वह वापस पाकिस्तान की जिहादी फैक्ट्री में चला गया था और उसने ही पठानकोट हमले की साजिश रची थी।