ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / नालंदा में दिवाली पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग घायल

नालंदा में दिवाली पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग घायल

25-Oct-2022 07:41 AM

By DEEPAK VISHWKARMA

NALANDA: सोमवार को एक तरफ दिवाली की धूम थी तो वहीं दूसरी ओर नालंदा जिले में ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी। रुपए लेनदेन के विवाद में गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें महिला समेत दो लोगों को गोली लग गई। वहीं, मारपीट में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के नूरसराय थाना के पपरनौसा गांव की है। 




बताया जा रहा है कि पपरनौसा गांव में चिमनी भट्टी के पैसे को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। तभी बीच-बचाव करने गए कमलेश मांझी और लाक्षो देवी को अपराधियों ने गोली मार दी। जबकि इस मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है। गोली लगने के बाद घायल कमलेश मांझी और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां कमलेश मांझी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 




परिजनों ने बताया कि गोली चलाने वाला गांव का ही मुन्ना सिंह का बेटा है। 5 की संख्या में लोग मारपीट और गोलीबारी करने पपरनौसा गांव में पहुंचा थे। वहीं इस घटना में घायल मिथिलेश मांझी ने कहा कि लक्ष्मी प्रतिमा बैठाने को लेकर विवाद हुआ और एक पक्ष के लोगों के द्वारा गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिसमें कुल 2 लोगों को गोली लगी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।