ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / जुआ खेलने के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, 200 रूपये के लिए...

जुआ खेलने के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, 200 रूपये के लिए हुआ था विवाद

22-Oct-2022 09:58 AM

SIWAN : खबर सीवान की है, जहां जुआ विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जुआ खेलने के दौरान ही कुछ युवक विवाद करने लगे। धीरे-धीरे ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकाले और दूसरे युवक को मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को हॉस्पिटल ले जाय गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 




घटना जीरादेई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक परमेन्द्र चौहान जीरादेई जमापुर का रहने वाला था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जुआ खेलते हुए मृतक 200 रूपये जीत गया था। इसके बावजूद युवक उसे पैसे देने से मना करने लगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और चाकू मारकर दूसरे युवक की हत्या कर दी गई। 




घटना को लेकर समाज सेवी श्रीनिवास यादव ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। एक साल पहले उसने एक मुर्गा व्यवसायी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है लेकिन वह लगातार कानून की नज़रों से बच रहा था।