ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / जहानाबाद: स्वर्ण व्यवसायी के बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जहानाबाद: स्वर्ण व्यवसायी के बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

22-Apr-2021 01:14 PM

JAHANABAD: कोरोना संकट के बीच अपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े  स्वर्ण व्यवसायी के बेटे को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पटना रेफर किया गया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय विकास कुमार के रुप में हुई है। जो किंजर निवासी आभूषण विक्रेता दिलीप कुमार सोने के बेटे हैं। परिजनों की माने तो विकास की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




घटना के संबंध में बताया जाता है कि किंजर स्थित पुनपुन नदी पुल पर बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के बेटे विकास को उस वक्त गोली मार दी जब सूर्य मंदिर से अपने साथी के साथ घर जा रहा था। सीने में गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी अरवल रोड की तरफ भाग गये। घटनास्थल पर मौजूद विकास का दोस्त राजा उसे इलाज के लिए जहानाबाद ले गया वही भी इस दौरान घायल हो गया। जहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन विकास की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया कि विकास का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें खुद नहीं पता चल पा रहा है कि आखिर अपराधियों ने उस पर हमला क्यों किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।