अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Apr-2023 03:41 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमी को प्रेम करने की खौफनाक सजा मिली. प्रेमिका से कह कर परिजनों ने प्रेमी को बुलाया. मृतक प्रेमी सोनू कुमार के परिजनों के अनुसार जब प्रेमिका से दोस्तों के साथ मिलने पहुंचा तो वहां नजारा ही कुछ और था पहले से ही मार देने की तैयारी किए बैठे थे, प्रेमिका के परिजन करीब 15 से 20 की संख्या में लाठी डंडे से लैश थे.
जब उक्त मृतक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा तो नजारा देख दोस्त भागने लगे और प्रेमी युवक उन सभी के हत्थे चढ़ गया. मोबलीचिंग की तरह पिट-पिट कर मार डाला. वही मरने के बाद शव को उठाकर पास के बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया.
मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद यह पता चला कि यवक को मार कर डेड बॉडी को कही फेक दिया गया है. जिसके बाद प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका सहित उसके घर के लोग को जबरन उठाकर ले जाया गया. उसी क्रम में प्रेमिका ने बताया कि बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया गया है. इस पूरे घटना क्रम की जानकारी जब पुलिस को लगी तो आनन फानन में पहुंच कर दो लड़की, दो महिला और एक युवक को हिरासत में ले लिया.
वही अहले सुबह प्रेमिका और उसके भाई के निशानदेही पर मृतक प्रेमी के डेड बॉडी को बरामद किया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पूरे मामले में पूछे जाने पर पूर्वी डीएसपी मनोज पाण्डेय ने कहा कि बेनिवाद ओपी के जाटा कांटा में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या हुई है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.