ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / गोली लगने से घायल रघुनाथ झा के भतीजे की मौत: अपराधियों ने पैर...

गोली लगने से घायल रघुनाथ झा के भतीजे की मौत: अपराधियों ने पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद मारी थी गोली, इलाके में हंगामा

12-Nov-2021 09:34 PM

SHEOHAR: बिहार के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री रघुनाथ झा के भतीजे नवीन झा की मौत हो गयी है. गुरूवार की शाम अपराधियों ने उनके गांव में ही नवीन को गोली मार दी थी. अपराधियों ने पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था औऱ फिर गोलियां बरसायी थी. उनकी मौत की खबर मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया है. 

घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवहर जिले के पिपराही थाने के अंबा कला गांव में हुई गोली लगने से जख्मी नवीन झा की पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई. गुरूवार की शाम उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. शुक्रवार को सीतामढ़ी के डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया था. परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.


मौत के बाद हंगामा

नवीन झा की मौत की खबर सुनते ही अंबा कला गांव समेत आसपास के इलाके में हंगामा मच गया है. आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. मृतक का शव गांव में पहुंचते ही लोगों का आक्रोश और भड़का. बाद में वहां पिपराही थाना पुलिस के साथ साथ आस पास के थानों की पुलिस पहुंची औऱ लोगों को खदेड दिया. घटनास्थल पर शिवहर के एसपी संजय भारती पहुंचे हैं और वे लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा.

एसपी ने कहा कि हत्या की इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. एसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए हैं. पुलिस ने वहीं घटना स्थल से एक पिस्तौल बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गोली मार कर भाग रहे अपराधी लोडेड पिस्टल छोड़ कर भागे थे. 


हम आपको बता दें कि नवीन झा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के भतीजा हैं. वे 2006 से 2016 तक पंचायत समिति सदस्य रहे हैं. गुरूवार की रात वे पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा गांव स्थित ओझा टोला में अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे.  रात 8 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधी उनके दरवाजे पर पहुंचे. अपराधियों ने वहां पहुंचते ही नवीन झा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया फिर बैक-टू-बैक तीन गोलियां मारीं. नवीन को एक गोली सीने में और दो गोली बांह में लगी थीं. बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर वहां से निकल गये. जख्मी हालत में नवीन को पहले शिवहर और फिर सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.