ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर दया रविदास, जिले के Top10 बदमाशों में...

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर दया रविदास, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार; झारखंड में दो कारोबारी भाइयों की हत्या के मामले में था फरार

14-Oct-2023 07:43 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी थाना क्षेत्र दो कारोबारी भाइयों चंदन वर्णवाल और अंशु वर्णवाल की हत्या का आरोप है। इस मामले में शातिर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिद्धेश्वर जंगल स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास दया रविदास को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक कट्टा और दो गोली भी पुलिस ने बरामद किया है। 


पूरे मामले पर जमई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दया रविदास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गिद्धेश्वर जंगल में आया है। इसके बाद एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर शातिर अपराधी दया रविदास को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दया रविदास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ झारखंड के लोकायनपुर के अलावा जमुई के खैरा तथा सिकंदरा थाने में 16 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।


22 जून 2021 को तीसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनाटांड़ निवासी मुरारी लाल वर्णवाल के दो पुत्र चंदन वर्णवाल और अंशु वर्णवाल लापता हो गए थे। दोनों बाइक से डोरंडा के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों का मोबाइल बंद हो गया था। इस बात की चर्चा थी कि दोनों भाई कर्ज लेकर जमुई के एक बाबा के चक्कर में पड़कर 40 लाख रुपये गंवा चुके थे। करीब 29 दिन बाद 21 जुलाई को दोनों का कंकाल गरही के मनवा जंगल से पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में भी पुलिस दया रविदास को तलाश कर रही थी।