ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न पड़ा भारी, हारे हुए उम्मीदवार के...

पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न पड़ा भारी, हारे हुए उम्मीदवार के समर्थकों से भिड़ंत में कई घायल

27-Nov-2021 10:30 AM

MADHUBANI : पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न का जुलूस निकालना एक जीते हुए उम्मीदवार को भारी पड़ गया. खबर मधुबनी के झंझारपुर इलाके से है. यहां जीत के बाद जुलूस निकालने के दौरान विजई उम्मीदवार और हारे हुए कैंडिडेट के समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और भिड़ंत में कई लोग घायल हुए हैं.


झंझारपुर के नरवार गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हो गई. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. घायल में से तीन का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा था. जबकि कई अन्य का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया. अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है. पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा की इस घटना में 55 साल के चंद्र कांत राय, 45 साल के अमरनाथ राय और 28 साल के महादेव मुखिया घायल हैं.


घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नरवार से चुनाव में जीत हासिल करने वाले एक कैंडिडेट ने अपने समर्थकों के साथ डीजे डांस वाला जुलूस निकाला. रास्ते में एक ऐसे कैंडिडेट का घर पड़ता है जो चुनाव में हार गया था. कुछ लोगों ने अचानक से वहां ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमले किए गए. इस मारपीट में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं.