ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / बिहार: खनन पदाधिकारी वीणा कुमारी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में हटायीं...

बिहार: खनन पदाधिकारी वीणा कुमारी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में हटायीं गई

21-Oct-2022 12:26 PM

KISHANGANJ: बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां खनन पदाधिकारी वीणा कुमारी पर गाज गिरी है। जिला खनन पदाधिकारी बीना कुमारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। रिश्वतखोरी के आरोप में राज्य सरकार ने बीना कुमारी को हटा दिया। मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया है। 




दरअसल, जिला खनन पदाधिकारी बीना कुमारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसके बाद  डीएम की अनुशंसा पर वे हटायीं गई। बीना कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर अवैध गिट्टी लदे ट्रक को छोड़ दिया था। डीएम ने खनन विभाग की कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी।




दरअसल, ये पहला मामला नहीं है जब किसी अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा गया है। आए दिन कई अधिकारीयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।