ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ साइबर फ्रॉड, EOU ने अपराधी...

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ साइबर फ्रॉड, EOU ने अपराधी को पकड़ा

24-Oct-2022 07:49 AM

PATNA: बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब बड़े बड़े अधिकारियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार तो बदमाशों ने जो कारनामा किया है उसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। रविवार को साइबर अपराधियों ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अकाउंट से पैसे उड़ा लिए। आमिर सुबहानी ने तुरंत ईओयू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जालसाज को टीम ने धर दबोचा।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक  आमिर सुबहानी के अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उनके खाते से कुल 90000 रुपये की धोखाधड़ी की जा रही थी। लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और ईओयू को इसकी जानकारी दी। हालांकि जालसाज पैसे की निकासी नहीं कर सका था। 90000 रुपये को बैंक खाते में ब्लॉक कर दिया गया था। फिलहाल वही आगे की कार्रवाई जारी है।




मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओयू की टीम ने तुरंत कारवाई किया और साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस मामले के बाद अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप सा मच गया है कि आखिर कोई बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से धोखाधड़ी करने की हिम्मत कैसे कर सकता है।