अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Oct-2022 02:54 PM
By RANJAN
ROHTAS: खबर रोहतास से है, जहां जुआ खेलने के दौरान कई लोगों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। घटना में 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दिनारा थाना के बसडीहा टोला में कुछ लड़के जुआ खेल रहे थे। जब लोगों ने अपने दरवाजा पर जुआ खेलने से मना किया, तो लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायल में एक रजनी देवी नाम की महिला भी शामिल है। वहीं संजय चौधरी नाम के एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है।
घायलों में पांच को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि घायल दो लड़के का इलाज दिनारा में चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।