अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Oct-2022 03:24 PM
MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो घटना को अंजाम दिया है। एक तरफ डाकघर के अंदर सोए गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी गई तो वहीं, दूसरी ओर एक युवक को गोली मार दिया गया। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर गिर पड़ा।
पहली घटना जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां डाकघर में सो रहे गार्ड की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के 59 साल के श्याम देव प्रसाद महतो के रूप में की गई है। वहीं, दूसरी ओर तरफ एक युवक की गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक बद्दी पाड़ा का रहने वाले शंकर राम का बेटा सन्नी कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 24 साल है। घटना के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सोमवार रात को कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगरपालिका के सामने डाकघर में गार्ड की ड्यूटी थी। रात में जब वह सो रहा था तो अपराधियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, मंगलवार की सुबह डाकघर खोलने के लिए कर्मी डाकघर पहुंचे तो गार्ड की हत्या हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जमालपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक गार्ड का 8 महीने बाद रिटायर होने वाला था।