ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / बेगूसराय: भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल,...

बेगूसराय: भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत नाजुक

22-Apr-2021 08:58 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI: एक ओर जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जुझ रहा हैं तो वही कुछ लोग संपत्ति और भूमि विवाद को लेकर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आई है जहां कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोग खूनी संघर्ष करते दिखे और वो भी जमीन के चंद टुकड़ों के लिए। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय के लाखो ओपी क्षेत्र के पनसल्ला गांव की जहां जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये है जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

  news image

जमीन के विवाद को लेकर हो रहा वाद विवाद हिंसक झड़प में तब्दिल हो गया और इस दौरान धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला भी किया गया। इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्ज लोग घायल है जिसमें महिला भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों में खोखन साह का पुत्र बबलू साह, वासुदेव साह का पुत्र लुखो साह एवं सुरेंद्र साह की पत्नी सीता देवी तथा दूसरे पक्ष के रामबहादुर यादव और चंद्रदेव यादव के शामिल है। 

news image


घायल के परिजनों ने बताया कि सर्वे की जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने घर पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला बोल दिया । इस हमले में करीब एक दर्जन लोग शामिल थे जो कुदाल चलाकर महिला सहित करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां बबलू साह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।