ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / भागलपुर: संपत्ति विवाद में पीट-पीट कर ली विधवा की जान, कुछ दिन पहले...

भागलपुर: संपत्ति विवाद में पीट-पीट कर ली विधवा की जान, कुछ दिन पहले ही हुई थी पति की मौत

22-Apr-2021 09:54 AM

BHAGALPUR: जिले के घोघा थानाक्षेत्र के जानीडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विधवा की संपत्ति विवाद में हत्या कर दी गयी। दबंगों ने विधवा को पीट-पीट कर मार डाला। मृतका की पहचान शीला सरस्वती के रूप में हुई है जिनके पति कृत्यानंद गोस्वामी की मौत 14 अप्रैल को हुई थी। घोघा थानाध्यक्ष मो. दिलशाद को पूरी घटना की जानकारी मृतक के पुत्र राहुल गोस्वामी ने दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंपा। मृतका के परिजनों ने हत्या का मामला घोघा थाने में दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


मृतका के बेटे राहुल गोस्वामी ने परिवार के ही अभिषेक गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी, परमानन्द गोस्वामी और शशि सरस्वती को नामजद बनाया है। मृतका के बेटे राहुल ने  घोघा पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी मां को आरोपितों ने साजिश रचकर पीट-पीट कर मार डाला। राहुल के पिता की भी मौत बीते 14 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद मां को वह अपने साथ ले जाना चाह रहा था जो परिवार के लोगों को नागवार गुजरा। सभी ने उसे मां को साथ ले जाने नहीं दिया और फिर साजिश रचकर उसकी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी।


घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां से पूर्व में भी आरोपित लड़ाई-झगड़ा किया करते थे। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसिया जांच में यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा निकला जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से मृतक के बेटे और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।