अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 04:42 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: SSB ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात नगरदेही बीओपी के SSB जवानों ने 4 किलो 900 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये तस्कर की पहचान नेपाल के पथरैया थाना क्षेत्र के पटेरवा गांव निवासी कैलाश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गजेंद्र यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार गजेन्द्र यादव को जेल भेज दिया गया है।
44वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी। जिसमें चार किलो 900 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में चरस की खेप लेकर प्रवेश करने के फिराक में था तभी एसएसबी ने कार्रवाई की। जब तस्कर की तलाशी ली गई तब उसके पास से वाटर प्रूफ पॉकेट में रखे चरस के 5 पॉकेट बरामद किया गया। जिसके बाद तस्कर को भंगहा पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद चरस की कीमत 98 हजार रुपये बतायी जा रही है। वही भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा गया है।