अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Apr-2021 10:29 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना बेगूसराय में सामने आई है। जहां पड़ोसी पर नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है। पीड़त के पिता का आरोप है कि थाने में आवेदन देने के बावजूद भी पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। मामला तेघरा अनुमंडल के बछवारा थाना क्षेत्र के शिबू टोला की है। इस मामले को लेकर आरजेडी के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने चिंता जतायी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई किए जाने मांग की।

बछवारा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित अनमोल कुमार के पिता नागेश्वर यादव ने आरोप लगाया है कि 9 अप्रैल को उनका बेटा अनमोल कुमार अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी पड़ोसी उसे बुलाकर ले गया। काफी देर तक जब अनमोल वापस घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान ही मकई के खेत से अनमोल के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। तब उसने आपबीती सुनाई। लोगों को देखते ही घटनास्थल से आरोपी फरार हो गया। बेहोशी की हालत में पीड़ित छात्र को बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां उसकी हालत चिंतानजक बनी हुई है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
