अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jan-2020 01:23 PM
BANKA: बिहार में महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. बांका में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. चांदन-सिमुलतला इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है.
ख़बरों के मुताबिक बैंक से लौट रही महिला को एक व्यक्ति ने घर पहुंचाने की बात कहकर लिफ्ट दिया, उसके बाद जंगल में ले जाकर रेप किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को बाइक पर बैठाया और बीच सड़क उसे फेंककर वहां से फरार हो गया. महिला बैंक से पैसा निकालकर शाम को अपने घर बठनावरण जा रही थी. तभी बाइक से जा रहे रेहान नाम के युवक ने घर तक छोड़ने की बात कहकर उसे लिफ्ट दी फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया.
घटना के बाद आरोपी ने चांदन थाना क्षेत्र में बाइक से पीड़िता को गिराकर वहां से भाग गया. सड़क पर जख्मी हालत में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.