अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Nov-2021 07:59 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ बिहार के तमाम आलाधिकारी जब शराबबंदी के लिए ताबड़तोड़ बैठक करने के साथ साथ रोज नये फरमान जारी कर रहे हैं तब दरभंगा के एक शराबी ने सुशासन की हैसियत बता दी है. दरभंगा के एक युवक ने शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनवाया और उसे वायरल कर दिया. युवक अपना नाम पता सब बता रहा है औऱ पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है.
छठ की रात बनवाया वीडियो, पुलिस को चुनौती
दरभंगा में वायरल हुआ ये वीडियो छठ की रात का है. यानि दो दिन पहले बुधवार का. वीडियो में एक युवक शराबबंदी को खुला चैलेंज दे रहा है. मीडिया के कैमरे के सामने वह युवक शराब की भरी बोतल दिखा रहा है. दरअसल मीडिया वाले उस इलाके में छठ पूजा का कवरेज करने गये थे. वे छठ पूजा समिति के सदस्यों से बात कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक शराब की बोतल लेकर आ गया. उसने कैमरे के सामने शराब की बोतल लहरायी औऱ कहा-इसका भी वीडियो बना लीजिये.
मीडिया वाले शराब की बोतल लहराते देख हैरान रह गये. उन्होंने बोतल लहराने वाले से नाम पूछा तो उसने अपना नाम संतोष यादव बताया. उसने मीडिया को बताया कि वह उसी गांव का रहने वाला है. बड़े तसल्ली से शराब की बोतल लहराने और दिखाने के बाद वह वहां से चला गया.
चुनौती में फेल हुई पुलिस
वाकया दो दिनों पहले यानि बुधवार रात का है. इसका वीडियो दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में वायरल है लेकिन दरभंगा पुलिस अब तक उस युवक को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस अभी शराबी का नाम-पता ही जान पायी है. पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही SSP बाबू राम ने सदर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को शराबी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. थानेदार कह रहे हैं कि उसके नाम-पता का सत्यापन कर लिया गया है और अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
दरभंगा के इस वीडियो ने नीतीश सरकार की पोल खोल दी है. मोतिहारी, बेतिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से लाशों का अंबार बिछने के बाद पुलिस ताबडतोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस मुख्यालय ने आज दावा किया कि शराब पीने, बेचने औऱ बनाने वाले हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस किसी को नहीं छोड़ रही है. लेकिन उसके बाद भी दरभंगा का वीडियो सरकारी दावों की हकीकत बताने के लिए काफी है.