अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Mar-2023 04:45 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसमें टॉप 10 में गोपालगंज के तीन छात्रों ने जगह बनाई है. बता दें कटेया के गौरा ज्ञानेश्वरी हाईस्कूल की छात्रा अमृता कुमारी 483 अंक लाकर चौथे रैंक हासिल की है. वही कुचायकोट के बलिवन सागर हाईस्कूल की छात्रा निधि गुप्ता 9वें रैंक पर है निधि गुप्ता को मिले हैं 477 अंक मिले है. और मांझागढ़ के माधव हाईस्कूल के छात्र संदीप गुप्ता 476 अंक लाकर 10वें रैंक हासिल किया है.
बता दे इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है. इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र है. इन्हें 489 अंक प्राप्त हुआ है. यह शेखपुरा जिले की रहने वाले बताए जा रहे है. इनका नाम मोहमद रुम्मान अशरफ है. दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रहीं. सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है. इसके लिए टॉपर्स का फिजिकल वैरिफिकेशन पहले ही हो चुका है. 81.04 फीसदी स्टूडेंट इस बार सफल हुए हैं.
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर समेत कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है. इस बार की परीक्षा में कुल स्टूडेंट सफल हुए हैं. जिसमें प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंटओं की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है. जबकि द्वितीय 2 लाख 99 हजार 518 है. तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट हो की संख्या 19 हजार 447 है. इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख 05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए.