ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / career / BSEB Bihar Board 10th Results: आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, 4...

BSEB Bihar Board 10th Results: आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, 4 स्टेप्स में कर सकेंगे चेक

31-Mar-2023 08:49 AM

By First Bihar

BSEB Bihar Board 10th Results 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज आने वाला है. बता दें गुरुवार को ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि कर दी थी. उन्होंने मधेपुरा में कहा था कि शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. जहां आज दोपहर 1:15 में बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा 


मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्र नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. 


मेट्रिक के छात्र 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट:-

1. रिजल्ट घोषित होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

2.  होम पेज पर दिख रहे लिंक Matric Exam 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें.

3.  रोल नंबर और रोल कोड डालें. कैप्चा कोड डालकर सब्मिट बटन दबाएं.

4. अब रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा, जिसे सेव कर प्रिंट करा सकते हैं. 


रिजल्ट घोषित करने के साथ ही टाॅपर की लिस्ट भी जारी की जाएगी. वहीं जो छात्र प्राप्त अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंंगे, उन्हें बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी का मौका दिया जाएगा. परीक्षार्थियों के साथ -साथ अभिभावकों को भी परीक्षा परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि 31 मार्च से पहले 29 मार्च को ही रिजल्ट जारी होने के कयास कई दिन से लगाए जा रहे थे, लेकिन 29 मार्च को ऐसा नहीं हुआ. तब जाकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने खुद 31 मार्च को परिणाम घोषणा करने की बात कही. 


बिहार बोर्ड रिजल्ट का ऐलान शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट से चेक और डाउनलोड दोनों कर सकते है. मालूम हो कि इस साल 16.37 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक एग्जाम में हिस्सा लिया. जहां 10वीं के एग्जाम दो शिफ्ट में हुए. राज्यभर में  इसके लिए 1500 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे.


बता दें मैट्रिक में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी नंबर की जरूरत होगी. वही अगर किसी स्टूडेंट के एक या दो नंबर से फेल होने की गुंजाइश होगी, तो उसे ग्रेस नंबर देकर पास किया जाएगा. इसके अलावा एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका मिलेगा. इस संबंध में जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाएगी.