ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / career / बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नंबरों...

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नंबरों से नहीं हैं संतुष्ट तो करें आवेदन

01-Apr-2023 09:52 AM

By First Bihar

 Bihar Board 10th Scrutiny Date 2023:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर समेत कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है. 


आपको बताते चलें कि, इस बार बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था जिस परीक्षा में कुल 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 8 लाख 35 हजार 213 लड़कियां और 8 लाख 31 हजार 201 लड़के शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था और इस बार भी आज यानी 31 मार्च को उसने दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किया है.


बता दे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से स्क्रूटनी (BSEB Class 10th Scrutiny 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. स्टूडेंट्स को हर एक विषय के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. बोर्ड इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही शेयर करेगा.


इस बार प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंट की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है. जबकि द्वितीय  2 लाख 99 हजार 518 है.  तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट की संख्या 19 हजार 447 है. इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख  05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए.