अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-May-2021 08:45 PM
ARARIA : हम जो आपको कहानी बताने जा रहे हैं वह कोरोना की सबसे भयावह कहानी है. बिहार के अररिया में कोरोना का शिकार बन मां औऱ बाप दोनों गुजर गये. पहले पिता की मौत हुई औऱ चार दिन बाद मां भी चल बसी. शव के अंतिम संस्कार के लिए भी कोई नहीं आया तो नाबालिग बेटी ने खुद कब्र खोदी औऱ मां के शव को दफनाया. दो बहनों औऱ एक भाई वाले इस परिवार के पास अब जीने का कोई सहारा नहीं बचा.
अररिया के रानीगंज की दिल दहलाने वाली कहानी
ये घटना बिहार के अररिया जिले के रानीगंज की है. रानीगंज प्रखंड के बिशनपुर में एक परिवार पर वज्र टूट पड़ा है. 40 साल के वीरेंद्र मेहता औऱ उनकी पत्नी प्रियंका देवी को 10 दिनों पहले खांसी औऱ बुखार हुआ. 28 अप्रैल को दोनों ने अररिया के फारबिसगंज में अपनी जांच करायी. दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये. दोनों की तबीयत लगातार बिगडती जा रही थी इसलिए कहीं से पैसे का इंतजाम कर पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती हुए.
पहले पिता और फिर मां की मौत
चार दिन पहले पूर्णिया के निजी अस्पताल में ही वीरेंद्र मेहता की मौत हो गयी. सरकारी इंतजाम के कारण वीरेंद्र मेहता का पूर्णिया में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. उधऱ पत्नी प्रियंका देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी. जिस अस्पताल में भर्ती थी वहां रोज पैसे की मांग की जा रही थी. परिवार वाले जब सक्षम नहीं हुए तो प्रियंका देवी को लेकर घर लौट आये. घर पर तबीयत और बिगड़ती गयी. गुरूवार की रात जब प्रियंका देवी की तबीयत काफी खराब हुई तो उन्हें फारबिसगंज के सरकारी कोरोना अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया. मधेपुरा ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह प्रियंका देवी ने दम तोड़ दिया.
नाबालिग बेटी ने शव को दफन किया
प्रियंका देवी का शव वापस गांव में लाया गया. लेकिन कोरोना के डर से गांव का कोई आदमी अंतिम संस्कार में मदद के लिए सामने नहीं आया. घर में मां की लाश पडी थी औऱ कोई सहारा नहीं था. आखिरकार परिवार की बड़ी बेटी सोनी कुमारी ने खुद साहस जुटाया. पीपीई किट पहना औऱ खेत में जाकर गढ़ढा खोदा फिर अपनी मां के पार्थिव शरीर को उसमें दफन किया.
मां-बाप दोनों की मौत हो गयी है औऱ इस परिवार में सिर्फ तीन बच्चे बचे हैं. दो बेटियां औऱ एक भाई. तीनों नाबालिग. जिंदगी चलाने का भी कोई साधन नहीं बचा है.