ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / वैक्सीन की बर्बादी में बिहार 6वें नंबर पर, मेघालय-तमिलनाडु को पीछे छोड़ा

वैक्सीन की बर्बादी में बिहार 6वें नंबर पर, मेघालय-तमिलनाडु को पीछे छोड़ा

10-May-2021 07:38 AM

PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर वैक्सीन की बर्बादी हो रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन वेस्ट करने वाले 10 राज्यों की एक लिस्ट बनाई है जिसमें बिहार 6वें स्थान पर है. मेघालय, तमिलनाडु, दमन और मणिपुर से भी अधिक वैक्सीन की बर्बादी बिहार में हुई है. बता दें कि वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा वैक्सीन की बर्बादी हुई थी. डोज का कंबीनेशन और लाभार्थियों की संख्या में मैच नहीं करने के कारण समस्या आई है.


आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट में वैक्सीन की बर्बादी करने वाले देश के 10 राज्यों को क्रमवार रखा गया है जो जिस हिसाब से वैक्सीन की बर्बादी किए हैं. वैक्सीन की बर्बादी का आंकड़ा प्रतिशत में जारी किया गया है. केंद्र सरकार ने 9 मई तक की रिपोर्ट जारी की है. सबसे अधिक वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य लक्षद्वीप है और सबसे कम वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य मणिपुर है. इस लिस्ट में बिहार 4.96 % के साथ 6वें स्थान पर है. 


लक्षद्वीप में वैक्सीन की सबसे अधिक 22.74%, हरियाणा में 6.65%, असम में 6.07%, राजस्थान में 5.50%, बिहार में 4.96 %, दमन में 4.93%, मेघालय में 4.21%, तमिलनाडु में 3.94% और मणिपुर में 3.56% बर्बादी हुई है.