ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 2 मजदूर की मौत, एक...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 2 मजदूर की मौत, एक दर्जन घायल

01-Apr-2023 10:17 AM

By First Bihar

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद से खबर है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. शुक्रवार को सुबह सुबह छड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रक में सवार 2 मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज गया है.


घटना जिले के पटना गया मुख्य सड़क मार्ग पर परसबीघा थाना क्षेत्र के मई गुमटी के पास का है. बताया जा रहा है जहानाबाद से छड़ लदा हुआ ट्रक गया की ओर जा रहा था जिस पर एक दर्जन से ज्यादा मजदूर भी सवार थे. गुमटी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. सभी मजदूर जहानाबाद जिले के ही बताए जा रहे हैं.


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मनीष मांझी एवं पप्पू यादव की मौत हो गई. वहीं घायलों में पप्पू कुमार, जावेद अंसारी, अक्षर अंसारी, मितेश मांझी, सुधीर मांझी, कालेज मांझी, टुनटुन मांझी और प्रेमचंद मांझी शामिल हैं. इसमें दो की हालत गंभीर बनी है. मुकेश मांझी और कॉलेज मांझी दोनों को गंभीर हालत में PMCH पटना रेफर किया गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.