ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / भागलपुर की बदलेगी तस्वीर...अर्बन हाट, स्मार्ट सिटी फेज 2 और दक्षिणी इलाके का...

भागलपुर की बदलेगी तस्वीर...अर्बन हाट, स्मार्ट सिटी फेज 2 और दक्षिणी इलाके का होगा कायाकल्प

भागलपुर शहर में बनेगा अर्बन मार्केट, यहां बिकेंगे विभिन्न उत्पाद। भागलपुर शहर को स्मार्ट सिटी फेज 2 की सौगात भी मिलने जा रही है।

11-Feb-2025 09:39 PM

By First Bihar

भागलपुर शहर अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है। एक ओर जहां अर्बन हाट के निर्माण से शहर के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्मार्ट सिटी फेज 2 और दक्षिणी क्षेत्र के कायाकल्प की योजना शहर की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।


शहर में अर्बन हाट की स्थापना की जाएगी, जहां विभिन्न उत्पादों की बिक्री होगी। यह हाट स्थानीय व्यापारियों के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा, साथ ही शहर के नागरिकों को खरीदारी के लिए एक नया विकल्प भी मिलेगा। वार्ड पार्षदों ने बागबाड़ी बाजार समिति और दीपनगर में अर्बन हाट स्थापित करने का सुझाव दिया है।


स्मार्ट सिटी परियोजना के दूसरे चरण में उन वार्डों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जो पहले चरण में छूट गए थे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डस्टबिन लगाए जाएंगे और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए वार्डवार सफाई रक्षक दल का गठन किया जाएगा। 


दक्षिणी क्षेत्र के विकास के लिए भी कई योजनाएं बनाई गई हैं। यहां नालियों और सड़कों के निर्माण के साथ-साथ फ्लाईओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कच्ची नालियों को पक्का करके ढकने की जरूरत है, ताकि नालियों का पानी सड़कों पर न बहे।


अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत शहर की कुछ सड़कों को 'नो वेस्ट जोन' घोषित किया जाएगा। कचरा संग्रहण के लिए वाहनों के चक्करों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रात्रि पाली में भी कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी वार्डों की सफाई पर जीपीएस कैमरे से नजर रखी जाएगी। इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन से भागलपुर शहर का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा और शहरवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा।